पुरी-जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस रेलसेवा का विक्रमगढ आलोट स्टेशन पर ठहराव
जोधपुर। रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु पुरी-जोधपुर-पुरी रेलसेवा का विक्रमगढ आलोट स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाडी संख्या 20813, पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 31.08.2023 से 26.02.2024 तक विक्रमगढ आलोट स्टेषन पर 23.38 बजे आगमन एवं 23.40 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20814, जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 03.09.2023 से 29.02.2024 तक विक्रमगढ आलोट स्टेशन पर 01.38 बजे आगमन एवं 01.40 बजे प्रस्थान करेगी।