पंचारिया का जोधपुर पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत
भाजपा चुनाव प्रबन्धन समिति के प्रदेश संयोजक
जोधपुर। राज्यसभा के पूर्व सांसद, मुख्य सचेतक और भाजपा (राजस्थान) के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणलाल पंचारिया को भाजपा राजस्थान की विधानसभा चुनाव प्रबन्धन समिति के प्रदेश संयोजक नियुक्त किये जाने के पश्चात प्रथम बार रविवार को गृहक्षेत्र जोधपुर आए।
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोविन्द जोशी एडवोकेट ने बताया कि पंचारिया के प्रथम बार जोधपुर आगमन पर भाजपा जोधपुर शहर के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई, जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा, जोधपुर संगठन प्रभारी विधायक वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती विजया राहटकर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी.पी. चौधरी, जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, पूर्व मंत्री गजेन्द्रसिंह खिंवसर, सूरसागर विधायिका श्रीमती सूर्यकांता व्यास, जालोर विधायक जोगोश्वर गर्ग, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, पूर्व विधायक भैराराम सियोल, पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, नगर निगम जोधपुर दक्षिण की महापौर विनिता सेठ, उप महापौर किशन लढ्ढ़ा, पूर्व मंत्री महेन्द्रसिंह राठौड़, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा सहित भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इसके विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, ओद्यौगिक संगठनों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, विभिन्न ऐसोशिएशनों, एडवोकेट ऐसोशिएशन, ब्राह्मण महासभा, विप्र सेना, गौतम सभा, महर्षी गौतम शैक्षणिक ट्रस्ट, अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ महासभा, मारवाड़ गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा, विभिन्न समाज बन्धुओं एवं आमजन के द्वारा रेलवे स्टेशन, जोधपुर पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
स्टेशन पर स्वागत के पश्चात् विशाल जनसमूह के वाहनों के काफिले के साथ भाजपा नेता पंचारियाडुंगरिया महादेव मन्दिर पहुंच मन्दिर में पूजा अर्चना की।
इसके उन्होंने दोपहर परिवर्तन यात्रा के सम्बन्ध में भारतीय जनता पार्टी की संभाग स्तरीय बैठक, जोधपुर इण्डिस्ट्रीयल एसोसियेशन हॉल में भाग लिया। बैठक के पश्चात् वे अपनी जन्मस्थली फलोदी के लिये रवाना हुए, जहाँ बीच रास्ते में नागौर फांटा पर कामधेनु सेना ने स्वागत किया। उन्होंने मथानियाँ के करणी माता मन्दिर में दर्शन किये। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाज बंधुओं ने स्वागत किया। ओसियां चाड़ी चौराहे पर स्थित सप्तऋर्षि महासभा ओसियाँ के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। हजारीजी की ढाणी भीकमकोर में दिवंगत समाजसेवी हजारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हरळाया स्टेशन पर आमजन द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। इसके बाद लोहावट में भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं ने और छीला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद लोर्डियाँ में विभिन्न समाज बन्धुओं द्वारा अभिनन्दन किया गया। इसके बाद फलोदी पहुँचने पर जोधपुर चौराहे पर उनका जोरदार स्वागत के बाद जुलूस एवं ढ़ोल नगाड़ों के साथ फलोदी बाजार होते हुए लटियाल माता मन्दिर पहुँचे। मन्दिर में उन्होंने पूजा अर्चना कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजयश्री प्राप्त होने का आशीर्वाद मांगा।