जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सीपीआर प्रशिक्षण आज
जोधपुर। रेलवे के सीपीआर तकनीक प्रशिक्षण अभियान के तहत सोमवार को मुख्य रेलवे स्टेशन पर सीपीआर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा।
डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्लेटफॉर्म पर होने वाले सीपीआर प्रशिक्षण सत्र में डॉ राजेंद्र तातेड़ रेलकर्मचारियों व मौजूद रेल यात्रियों को सीपीआर तकनीक का प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि रेलकर्मचारियों में सीपीआर तकनीक के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से उन्हें इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है।