रैंप पर दिखे फैशन के खूबसूरत रंग

जोधपुर क्योटर शो में मॉडल्स ने पेश की स्टाइलिश डिजाइन

जोधपुर। शहर में रविवार शाम को अमरगढ़ रिसोर्ट में फैशन शो जोधपुर क्योटर शो (जेसीएस) का आयोजन किया गया। इसमें जोधपुर व दूसरे शहरों से आई मॉडल्स ने विभिन्न परिधान पेश किए। मॉडल्स ने तेज धुनों और चकाचौंध रोशनी में रैंप पर कैटवॉक करते हुए स्टाइलिश डिजाइन पेश की।

जोधपुर क्योटर शो के डायरेक्टर अजय मूंदड़ा व गौरव गौड़ ने बताया कि इस शो में राजस्थान की विभिन्न सांस्कृतिक व धरोहर को डिजाइनरों द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि राजस्थान और भारत की संस्कृति को एक ही मंच पर प्रमोट करने के मोटिव से ये फैशन शो आयोजित किया गया। शो में नए तरीके से इंडियन वियर साड़ी, सूट, इंडो-वेस्टर्न कॉन्सेप्ट के साथ नए कॉस्म्बनेशन में स्टाइलिश डिजाइन लेकर विभिन्न डिजाइनर आए। शो में प्रसिद्ध मॉडल्स ने कैटवॉक कर विभिन्न कलेक्शन पेश किए। शो में करीब तीस अलग-अलग मॉडल्स ने डिजाइनर लेबल इकीस, रूकमण, हीया, जिबा,लेबल आईएम एक्सक्लूसिव आदि के नए आकर्षक डिजाइन लॉन्च किए जिसे सभी लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर फस्र्ट इंडिया न्यूज चैनल के सीईओ डॉ. जगदीश चंद्रा व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नीलम मूंदड़ा, नवीन गुप्ता व संयोजक जेडी माहेश्वरी उपस्थित रहे। इसके साथ ही फेस ऑफ जेसीएस तृप्ति अरोड़ा, ब्रांड एंबेसडर स्वाति जांगिड़, फिल्म प्रोड्यृसर महेंद्र धारीवाल, यज्ञा एंटेरटेनमेंट से सुनील, क्लासिक मेकअप स्टूडियो से कुंजल रावल मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button