जिला स्तरीय युवा महोत्सव मे मतदान के प्रति जागरूक कर मतदाता शपथ दिलवाई
पाली। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता के निर्देश पर चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को पाली शहर के एम.एस.कवाड उच्च माध्यमिक विद्यालय मे आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव मे आए संभागियो को मतदान को लेकर विभिन्न जानकारिया दी गई।
नोडल अधिकारी स्वीप एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पाली दीप्ति शर्मा ने बताया कि इस मोके पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव मे भाग लेने वाले सभी संभागियो को राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लाम्बा ने लोकतंत्र मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदान के प्रति जागरूक कर मतदाता शपथ दिलवाई। उन्होने विस्तृत रूप से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिकों को अपने मत का प्रयोग करने की बात कही। रोहट प्रधान श्रीमती सुनिता राजपुरोहित ने ज्यादा से ज्यादा संभागियो को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु प्रेरित करने के साथ ही भय और और प्रलोभन से दूर रहते हुए स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही। इस मोके पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी टीम राम मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक राहुल राजपुरोहित,एडीईओ रामलाल कुमावत, प्रवीण जांगिड,स्वीप को-ऑर्डिनेटर सोहन लाल भाटी मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा दिलीप कुमार करमचंदानी, एम.एस.कवाड उ.मा.वि. के डायरक्टर सोहन कवाड,एसीबीईओ धर्मेन्द्र पालरिया, सीबीईओ रोहट किशन सिंह राजपुरोहित, बसंत परिहार, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार,हितेश रामावत ,मोहनलाल भदावत, नारायण लाल बालवंशी, प्रवीण कुमार बैरवा,ईश्वर सिंह आशापुरा, प्रवीण वैष्णव, वार्डन श्रीमती सुमन चारण, ललित कुमार दवे,रमेश अणकिया, सुरेश व्यास, मास्टर ट्रेनर संजय ओझा ,परमेश्वर उपाध्याय ,मनोज रांगी, मुकेश जागरीवाल,जय गिरी आदि मौजूद रहे।