रणथंभौर एक्सप्रेस अब 30 सितंबर तक भगत की कोठी से चलेगी

जोधपुर। रेलवे ने रणथंभौर एक्सप्रेस को भगत की कोठी स्टेशन से संचालित करने की अवधि एक माह और बढ़ा दी है।

जोधपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि रेल सेवा 12466/12465 , जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रणथंभौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को पिछले माह 30 दिनों तक उपनगरीय भगत की कोठी रेलवे स्टेशन तक अस्थाई विस्तार दिया गया था ,परिचालनिक कारणों से इस विस्तार अवधि को एक माह और बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले ट्रेन का 31 जुलाई से 29 अगस्त तक भगत की कोठी रेलवे स्टेशन तक अस्थाई तौर पर विस्तार किया गया था। अब यह 30 सितंबर तक भगत की कोठी से संचालित होगी। इस ट्रेन के मौजूदा ठहराव व संचालन समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह है संचालन समय

ट्रेन अस्थाई विस्तार के पश्चात भगत की कोठी से प्रतिदिन सुबह 4.40 बजे रवाना होकर 4.50 बजे जोधपुर मुख्य रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और पांच बजे इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगी । वापसी में ट्रेन 12465 रात्रि 10 बजे जोधपुर व 10. 20 बजे भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button