फेडरेशन कप रोलर एवं इनलाइन हॉकी में भाग लेने के लिए राजस्थान इनलाइन हॉकी टीम रवाना

जोधपुर। भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ द्वारा थर्ड फेडरेशन कप का आयोजन  23 से 28 अगस्त तक जम्मू में आयोजित किया जा रहा है।

राजस्थान स्केट एसोसिएशन के सचिव श्री योगेंद्र खत्री ने बताया कि भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ द्वारा आयोजित इस फेडरेशन कप में इनलाइन एवं रोलर हॉकी की पुरुष एवं महिला वर्ग की टॉप 8 टीमें भाग लेती है जो हमारे लिए बड़े गर्व का विषय है ।

जोधपुर स्केट एसोसिएशन के सचिव श्री अजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी 10 खिलाड़ी जोधपुर जिले के हैं।

टीम का नेतृत्व राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के स्केटिंग प्रशिक्षक कपिल गहलोत द्वारा किया जा रहा है। राज्य टीम में भारतीय इनलाइन हॉकी टीम के संभावित खिलाड़ीयों में शामिल कपिल पवार, शुभम पवार, विकास लखन के साथ ही राहुल पारीक, अजय सिंह राठौड़, लोकेंद्र सिंह, रघुराज सिंह, गौरव गहलोत एवं विपुल विश्नोई भाग ले रहे हैं।

मंगलवार को रवाना होने से पूर्व टीम का विदाई समारोह जोधपुर स्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह कच्छवाहा की अध्यक्षता में आरटीसी घूमर में रखा गया जिसमें आरटीडीसी होटल के मैनेजर श्री मानवेन्द्र सिंह राठौड़, एवं जोधपुर स्केट एसोसिएशन के सदस्यों  दिनेश टाक, प्रेम जोशी,  मनीषा परिहार, नेहा जोशी, मोना गहलोत द्वारा टीम को शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button