भटियानाडी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 जोधपुर। शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटियानाडी में विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को आरयूआईडीपी की विकास परियोजना के बारे में जागरूक किया गया।

        कार्यक्रम का आयोजन परियोजना के अधीक्षण अभियंता श्री सुनील व्यास के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया। आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के सामाजिक विकास विशेषज्ञ श्री संतलाल सारण ने सीवरेज प्रणाली से होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि भटियानाडी क्षेत्र में नई सीवर लाईन कार्य प्रगतिरत है,इससे घरेलु सीवर कनेक्शन से शहरवासियों  को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और जीवन स्तर मे सुधार होगा।

 क्षेत्र में नालियों मे खुले गंदे पानी के विसर्जन नहीं होने से दुर्गंध और मच्छरों से  निजात मिलेगी व जल जनित बीमारियों और उन पर होने वाले खर्चे में कमी आयेगी । 

        विद्यार्थियों से आग्रह किया कि निर्माण कार्य के दौरान कुछ समय के लिये  असुविधा हो सकती है किन्तु बेहतर भविष्य के  लिये आमजन का सहयोग आवश्यक है। सीवर लाईन की खुदाई के समय लगे बैरिकेड्स व फेन्सिंग का ध्यान रखें साथ ही दिशा निर्देशों का पालन करें।

 सामुदायिक जागरूकता इकाई के श्री धीरेन्द्र वैष्णव ने व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। 

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री बजरंग सिंह चारण, अध्यापक श्रीमती निरमा बिश्नोई, संवेदक फर्म के एसओटी श्री अशोक कुमार एवं श्री श्रेयेश उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button