वार्ड 65 में हुआ इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य का शुभारंभ

क्षेत्रीय पार्षद और महापौर का जताया आभार

जोधपुर। वार्ड नंबर 65 दक्षिण के रातानाडा स्थित शांति विहार कॉलोनी मैं इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य का शुभारंभ हुआ।

क्षेत्रीय पार्षद अशोक भाटी ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए पार्षद फंड से इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य का शुभारंभ क्षेत्र की मातृशक्ति द्वारा किया गया। लंबे समय बाद क्षतिग्रस्त रोड पर इंटरलॉकिंग के कार्य का शुभारंभ होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ क्षेत्रीय पार्षद अशोक भाटी और निगम अधिकारियों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

इस दौरान सुमन जैन, प्रभा भंडारी, आंचल संकलेचा, हिमांशी टॉक, लक्ष्मी भाटी, सोमेश चौधरी, कैलाश भाटी, कैलाश बोराणा, आनंद संकलेचा, कुमुद संकलेचा, वीरेंद्र जैन, राजेश भाटी, मनोहरलाल बोराणा, प्रकाश भाटी, रोहित चौधरी, रमेश भाटी, बाबूलाल, मुकेश बोराणा, पंकज भाटी, आशीष बोराणा, नवीन बोराणा, अरुण भाटी, राजेश बारसा, तेजराज, आदि मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button