पारंपरिक वेशभूषा साफा धोती कुर्ता के साथ कबड्डी मैच खेला

राजीव गांधी ग्रामीण ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 13 वर्ष से  75 वर्ष के खिलाड़ियों ने दिखाए दम खम

जोधपुर। राजीव गांधी ग्रामीण ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन रहा शानदार प्रदर्शन  में बिलाड़ा 13 वर्ष से  75 वर्ष के खिलाड़ियों ने दिखाए दम खम मैं चेलाराम  और दुर्गाराम की कबड्डी दलों ने पारंपरिक वेशभूषा साफा धोती कुर्ता के साथ पहना ग्रामीण ओलंपिक का टीशर्ट  में कबड्डी मैच खेला गया।

जिसमें दर्शकों ने खूब आनंद लिया इस अवसर पर प्रदेश शारीरिक शिक्षक अध्यक्ष हापूराम चौधरी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कानाराम बिलाड़ा शारीरिक शिक्षक संघ अध्यक्ष बिन्जाराम देवासी सचिव सुरेंद्र सिंह जगदीश सिंह सीरवी कैलाश वैष्णव पूनम चंद ,प्रेम प्रकाश सीरवी नवयुवक मंडल अध्यक्ष चेनाराम पालावत , कांग्रेस नेता गोपीलाल बोचावत आदि गणमान्य नागरिक और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी खेलों  का समापन 22 अगस्त को किया जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button