प्रशासन के आश्वासन पर पीपा क्षत्रिय समाज का धरना स्थगित

भारी संख्या में एकत्रित हुआ समाज, महिलाएं भी हुई धरने में शामिल

जोधपुर। बाबा रामदेव मंदिर,चांदपोल की भूमि के अतिक्रमण के विरोध में रविवार को आयोजित जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। जिसमें समस्त पीपा क्षत्रिय समाज, संस्थान के पदाधिकारी और बाबा रामदेवजी के प्रति आस्था रखने वाले विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें भूमाफियाओं और अतिक्रमियों द्वारा मंदिर भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर विरोध प्रकट किया। धरने में समाज के प्रबुद्धजन और भारी संख्या में मात्रशक्ति शामिल रहे।

संस्था द्वारा पिछले एक माह से व्यापक स्तर पर सभी प्रशासन की संस्थाओं को अतिक्रमियों के विरूद्ध ज्ञापन दिये गये थे लेकिन कोई कार्यवाही नही होने पर यह धरना आयोजित किया गया। जनभावनाओं के दबाव में आज प्रशासन द्वारा संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों को वार्ता हेतु बुलाया गया। वार्ता में प्रशासन की ओर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम, जोधपुर द्वारा प्रतिनिधियों से वार्ता कर उन्हे धरना स्थगित करने का आग्रह किया साथ ही 07 दिवस की अवधि में अतिक्रमियों के विरूद्ध कार्यवाही का आश्वासन दिया गया जिसपर संर्घष समिति के प्रतिनिधियों ने सभी प्रबुद्धजनों से चर्चा कर प्रशासन के आग्रह को स्वीकार किया गया लेकिन साथ ही प्रशासन को स्पष्ट रूप से अवगत करा दिया गया कि यदि 07 दिवस के भीतर अतिक्रमियों के विरूद्ध कार्यवाही होती हुई नही दिखाई दी गयी तो 07 दिवस पश्चात् संघर्ष समिति महापड़ाव का आयोजन करेगी। जिसमें बाबा रामदेवजी में आस्था रखने वाले सभी भक्तों को उसमें आमंत्रित किया जायेगा। साथ ही प्रशासन को यह भी चेतावनी दी गई है कि कार्यवाही नही करने पर या महापड़ाव की नौबत आने पर उसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी। आज के धरने में शामिल सभी बाबा के भक्तों को,संस्थानों के विभिन्न प्रतिनिधियों अन्य समाज के गणमान्य व्यक्तियों नें भी अपना समर्थन दिया।

श्री पीपा क्षत्रिय समस्त न्याती सभा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता रंजन दईया ने बताया कि आज के धरने को निम्न पदाधिकारियों द्वारा सम्बोधित किया गया जिसमें श्री पीपा क्षत्रिय समस्त न्याती सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान के साथ रातानाडा बगेची अध्यक्ष प्रकाश चावड़ा, विद्यानगर अध्यक्ष भीमराज राखेचा,महामंदिर अध्यक्ष पूसाराम चावड़ा,सचिव नरेश सोलंकी,महेन्द्र खियांसरियां,मोगड़ा अध्यक्ष महेन्द्र चौहान,फलौदी अध्यक्ष रमणलाल दहिया,ओसियां अध्यक्ष हुक्मीचंद सोलंकी,अन्नासागर अध्यक्ष रामचन्द्र पंवार, समाज के पूर्व अध्यक्ष हस्तीमल चावड़ा,आसूलाल दहिया,भंवरलाल दहिया, नरेन्द्र चौहान,कब्बुलाल दहिया,जयप्रकाश राखेचा, श्रीमति रेखा पंवार,संयोजक सुरेश पंवार,ललित सोलंकी, टी.सी.चौहान,तेजाराम राखेचा,किरण चन्द्र सोलंकी, जगदीश तंवर,शिवजी दहिया, मुकेश परिहार,राजेन्द्र सोलंकी,जुगलकिशोर पंवार, टी.सी.गहलोत,के.डी.चारण, आदि वक्ताओं द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को अपने विचार प्रकट किये साथ ही यदि प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की जाती है तो आने वाले संघर्ष के लिये तैयार रहने का आव्हान किया गया ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button