शुद्ध के लिए युद्ध अभियान: व्यापारियों में मचा हड़कंप

6 स्थानों पर दबिश देकर 4 हजार लीटर घी जब्त किया

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत केंद्रीय टीम व जिला खाद्य सुरक्षा की संयुक्त टीम ने की सुमेरपुर में कार्रवाई

श्रीबाणमाता ट्रेडिंग कंपनी से 3277 लीटर प्योर एवर ब्रांड घी के नमूने लेकर सीज किया                                     

पाली। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत शुक्रवार को केंद्रीय दल एवं जिला खाद्य सुरक्षा टीम ने सुमेरपुर कस्बे में अचानक निरीक्षण कर कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई को अंजाम देकर मिलावटी घी के संदेह पर 4 हजार लीटर घी जब्त कर नमूने जांच हेतु लिए गए। सीएमएचओ डॉ इंदरसिंह राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

इस निर्देश की पालना में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के आयुक्त डॉ शिव प्रसाद नकाते के निर्देश पर शुक्रवार को केंद्रीय दल के साथ पाली की खाद्य सुरक्षा टीम ने संयुक्त रूप से सुमेरपुर में दबिच देकर करीब आधा दर्जन फर्म पर कार्रवाई कर मिलावट के संदेह पर वहां से घी के नमूने लिए गए, जिसमें सुमेरपुर से गणपति एजेंसी से मालव ब्रांड का नमूना लेकर 443 लीटर घी व एविक घी 500 लीटर सीज किया गया। साथ ही श्रीबाणमाता ट्रेडिंग कंपनी से 3277 लीटर प्योर एवर ब्रांड घी के नमूने लेकर सीज किया गया। इसी टीम ने मैसर्स मधुकर ट्रेडर्स से हर्बल घी व नोवा घी, कामेश्वर एंड कंपनी से सागर घी, मोहनलाल मुन्नालाल फर्म से कृष्णा घी तथा एसएस ट्रेडिंग कंपनी से नोवा घी के नमूने जांच हेतु लिए गए। शुक्रवार को सुमेरपुर में की गई कार्रवाई के दौरान पाली टीम से फूड सेफ्टी ऑफिसर आनंद चौधरी, भूराराम गोदारा, नारायण सिंह राजपुरोहित, सेंट्रल टीम से देवेंद्र राणावत, लोकेश शर्मा व अमित शर्मा शामिल रहे। अचानक सुमेरपुर में की गई कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button