उपखंड स्तर पर मोनिटरिंग के लिए 101 नोडल ऑफिसर नियुक्त

राजस्व बढोत्तरी और टीएंडडी लॉसेज कम करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया विशेष नोडल ऑफिसर

जोधपुर। जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक श्री प्रमोद टाक ने राजस्व वसूली की बढ़ोतरी, टी एंड डी और एटीएंडसी लॉसेस कम करने के लिए विभिन्न वृत्त वार नोडल ऑफिसर नियुक्त किया है। इन नोडल ऑफिसर को निर्देशित किया गया है कि वे सौंपे गये वृत्तों की मोनिटरिंग करेंगे। साथ ही उपखंड स्तर पर मोनिटरिंग के लिए 101 नोडल ऑफिसर भी नियुक्त कर उन्हें बिजली छीजत, खराब मीटर बदलने, कंज्यूमर इंडक्सिंग, प्रथम बिल जारी करने, सतर्कता, मीटर रीडिंग आदि से जुड़े मामलों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और निरन्तर मोनिटरिंग करेंगे।

प्रबंध निदेशक श्री टाक ने बताया कि जोधपुर सिटी वृत्त के लिए निदेशक वित्त श्रीमती कीर्ति कच्छवाह, बीकानेर जिला वृत्त के लिए निदेशक तकनीकी एम एल मेघवाल, चूरू के लिए डॉ. एस के गोयल, जालौर के लिए संजय वाजपेयी, जोधपुर जिला वृत्त के लिए एम एस चारण, जैसलमेर के लिए संभागीय मुख्य अभियंता बाडमेर जोन, पाली के लिए अतिरिक्त मुख्य अभियंता हैड क्वाटर वी के छंगाणी, हनुमानगढ के लिए पी एस चौधरी, बाडमेर के लिए अधीक्षण अभियंता एमंडपी बाडमेर अशोक गोयल सिरोही के लिए अधीक्षण अभियंता सतर्कता घनश्याम चौहान और श्रीगंगानगर के लिए अधीक्षण अभियंता भूपेन्द्र भारद्वाज को विशेष नोडल ऑफिसर नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्री टाक ने बताया कि टीएंडडी और एटीएंडसी घाटे में कमी को नियंत्रण करने के लिए 101 नोडल अधिकारियों को वित्तीय और तकनीकी मापदंडों से संबंधित कार्यों की प्रगति के कार्यान्वयन और निगरानी के लिए उन्हें एक-एक उपखंड आवंटित किया गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button