नेशनल फायर अकादमी संस्थान द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के क्षेत्रीय निदेशक श्री विनोदजी पालीवाल के निर्देश पर सोमवार को राजस्थान युवा महोत्सव 2023 का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केरु के साथ नेशनल फायर अकादमी द्वारा छात्र /छात्राओं को फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
बलदेव नगर स्थित अग्निशमन अकादमी संस्थान फायर एन्ड सेफ्टी के बारे में आग से बचने तथा जानमाल की रक्षा करने के लिए विस्तारपूर्वकः जानकारी के साथ-साथ इस विषय पर सम्पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया। आग और सुरक्षा तैयारियों के अंतर्राष्ट्रीय मानको के अनुसार मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था और अग्नि लगने की आपात स्थिति में आग रोकने के प्रयास एवं सुरक्षित निकासी पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। गैस सिलेंडर में रिसाव से अपनी सुरक्षा करने व विभिन्न प्रकार के आग लगने के कारणों के बारे में अवगत कराया।
 अग्निशमन अकादमी के फायरमेंन कोर्स प्रिंसिपल श्री के. एस.राजपुरोहित, राजस्थान युवा महोत्सव 2023 केरु के समस्त मुख्य अधिकारीगण, फायरमेंन सीनियर सुपरवाईजर श्री एस.पी व्यास, फायरमेंन कोर्स को- ऑर्डिनेटर श्री धन्नारामजी राव, तमन्ना चौहान, श्री प्रकाश राव एवं विद्यालय में उपस्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का समस्त स्टाफगण एवं विद्यार्थीगण, फायर नेशनल फायर अकादमी जोधपुर की अनुभवी टीम  को विद्यालय द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
 नेशनल फायर अकादमी द्वारा अग्निशमन जागरूकता अभियान के लिए दुरभाष सं. – 0291- 2771609 मों. 9782778855,6378990037 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button