जाखड़ ट्रैवलर्स व ब्लू सिटी क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

जाखड़ ट्रैवलर्स की जीत में शुभम गढ़वाल का नाबाद शतक

जोधपुर। स्वर्गीय नरेंद्र पंवार स्मृति सर्वसमाज लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवर रात्रि को प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल मुकाबले दुधिया रोशनी में खेले गए । जिनमें जाट समाज की जाखड़ ट्रैवलर्स की टीम ने शुभम गढ़वाल की नाबाद शतकीय पारी के बदौलत प्रजापति समाज की द रोहित प्रजापत एकादश को 67 रन से एवं माली समाज की ब्लू सिटी क्रिकेट एकेडमी ने ब्राह्मण समाज की शर्मा टूर एंड ट्रैवलर्स टीम को 6 विकेट से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल मैच में शर्मा टूर एंड ट्रेवल्स की टीम ने पहले खेलते हुए 112 रन बनाए। प्रियंक शर्मा ने 29 व रोनक गौड़ ने 20 रन बनाए। ब्लू सिटी क्रिकेट एकेडमी के दुष्यंत कच्छावा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 5 विकेट चटकाए। जवाब में ब्लू सिटी क्रिकेट एकेडमी ने 4 विकेट खोकर विजई लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें अभिषेक भाटी ने 50 रन की पारी खेली। दूसरे सेमीफाइनल मैच में जाखड़ ट्रैवलर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जिसमें शुभम गढ़वाल ने 68 गेंदों पर 9 चौके और 8 छक्के सहित नाबाद 100 रन की पारी खेली। सचिन काकोड़िया ने 23 रन बनाए। जवाब में द रोहित प्रजापत एकादश की टीम 106 रन ही बना पाई। रोहित खीचड़ ने चार एवं सव्य गजराज ने 3 विकेट चटकाए। आयोजन सचिव कुलवंत सिंह सोलंकी ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जाट समाज की जाखड़ ट्रैवलर्स एवं माली समाज की ब्लू सिटी क्रिकेट एकेडमी के बीच आगामी अगस्त माह के पहले सप्ताह में दूधिया रोशनी में खेला जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button