भोगीशैल परिक्रमा के यात्रियों के स्वागत में आमजन ने बिछाए पलक पावडे

आयुक्त दक्षिण ने विश्राम स्थल पर पहुंचकर यात्रियों को परोसा भोजन

व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

जोधपुर। भोगीशैल परिक्रमा के दूसरे दिन आयुक्त दक्षिण उत्सव कौशल चौपासनी श्याम मंदिर पहुंचे और यात्रियों के विश्राम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान आयुक्त दक्षिण में यात्रियों से व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की और भोजन शाला में भोजन कर रहे यात्रियों को भोजन भी परोसा।

आयुक्त दक्षिण उत्सव कौशल ने बताया कि भोगीशैल परिक्रमा के दूसरे दिन का पड़ाव चौपासनी श्याम मनोहर मंदिर में है और नगर निगम दक्षिण की ओर से यात्रियों के विश्राम के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शाम शहर में बारिश हुई थी लेकिन इसके बावजूद नगर निगम कर्मचारियों ने श्याम मनोहर मंदिर में यात्रियों के विश्राम स्थल पर व्यवस्थाओं को माकूल किया है । उन्होंने कहा कि नगर निगम , जिला प्रशासन के साथ ही हिंदू सेवा मंडल और शहर के विभिन्न स्वयंसेवी संगठन भी यात्रियों के स्वागत में पलक पावडे बिछा रहे हैं। स्वयंसेवी संगठनों की ओर से यात्रियों के भोजन , चाय नाश्ते के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। आयुक्त दक्षिण ने बताया कि यात्रियों के ठहराव स्थल पर मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया है। इस दौरान हिंदू सेवा मंडल के सचिव विष्णु प्रजापत, उपायुक्त दक्षिण चंपालाल जी नगर, कार्यालय अधीक्षक सुबोध शंकर व्यास सहित स्वंयसेवी संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button