जोधपुर में कई स्थानों पर हलीम व छब्बील का आयोजन

हजरत इमाम हुसैन के नाम की फातिहा लगाकर हलीम अकीदतमंदों को खिलाया।

जोधपुर। मुहर्रम की 10वीं तारीख को रजा युवा कमेटी साबरी चौक कबीर नगर तुलसी कॉलोनी व कायमखानी चौक बम्बा मोहल्ला, गुलजार सहित कई इलाकों में हलीम बनाकर फातिहा लगाकर आमजन को बैठाकर खिलाया। वहीं कई स्थानों रूहअफजा शरबत व छब्बील बनाकर आमजन को पिलाई गई।
अंजुमन शेख ने जानकारी देते हुए बताया कि रजा युवा कमेटी साबरी चौक कबीर नगर, तुलसी कॉलोनी में मोहल्लेवासियों के सहयोग 100 किलो हलीम बनाकर खिलाया व रूहअफजा शरबत छब्बील आमजन को पिलाई गई। उन्होंने बताया कि हलीम पर हजरत इमाम हुसैन के नाम की फातिहा लगाकर हलीम अकीदतमंदों को खिलाया। जन सहयोग से हलीम को बनाया गया। जिसमें शेरू भाई, खालिद भाई, इमरान भाई, साबिर भाई, रईस भाई, सईद भाई , अशफाक भाई, सरदार भाई, मोहम्मद आसिफ, मीनू भाई, लतीफ भाई, इमरान भाई, अफजल खान सहित सभी सदस्यों व मोहल्लेवासियों का सहयोग रहा।

दूसरी और मोहम्मद रियाज ने बताया कि बम्बा मोहल्ला कायमखानी चौक में हलीम बनाकर हजरत इमाम हुसैन के नाम की फातिहा लगाकर आमजन को बैठाकर खिलाया गया। इस दौरान कायमखानी समाज के बाबू खान, अशफाक खान, राजू खान, गनी खान, सद्दीक खान, गुलाब नबी, यूनुस खान, इस्लामुद्दीन, गफ्फार खान, अशफाक खान, असलम खान, कय्यूम खान व सभी समाज के सदस्यों का सहयोग रहा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button