मारवाड़ के महाकुंभ भोगीशैल परिक्रमा का गाजे-बाजों के साथ आगाज हुआ

भगवान श्रीे कृष्ण एवं परिक्रमा ध्वज की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ

जोधपुर। सैनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज, रमेश बोराणा, कुंति परिहार ने भगवान श्रीे कृष्ण एवं परिक्रमा ध्वज की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ परिक्रमा यात्रा दिशा निदेश, महत्वपूर्णइजानकारी पेम्पलेट का विमोचन किया गया।

जोधपुर परिक्रमा आयोजन सचिव विष्णुचंद प्रजापत ने बताया कि परिक्रमा यात्रा शुक्रवार को सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज के सान्निध्य व मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा के मुख्य आतिथ्य एव् कायकारी अध्यक्ष लख्मीचंद कसनानी, संयोजक कैलाश जाजू घंटाघर प्रांगण में विधि-विधान से भगवान श्रीे कृष्ण एवं ध्वज पूजन अर्चना किया गया। इस मौके विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर कुंती देवड़ा, के विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।घंटाघर से रवाना होकर तीजा माता मंदिर, घासमंडी रोड, सोजती गेट, नई सड़क मोहनपुरा पुलिया, पुलिस लाइन होते हुए भाटिया चौराहा पहुंची, यहां श्रद्धालुओं ने ध्वज के दर्शन किए, तत्पश्चात ध्वज के पीछे सैकड़ों श्रद्धालु बिछड़िया गजानंद जी मंदिर पहुंचे और बिछड़िया गजानंद के दर्शन, महाआरती व पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की, तत्पश्चात ध्वज पुन: भाटिया चौराहा पहुंचा और यहां ध्वज स्थापित किया गया। इस अवसर पर परिक्रमा दिशा निदेश एवं जानकारी का पेम्पलेट का विमोचन कया गया
जिला कलक्टर हिमान्शु गुप्ता, उपायुक्त पुलिस अमता दुहन, उपायुक्त नगर नगम दक्षिण उत्सव कौशल सहीत आला अधिकारी परिक्रमा मार्ग एवं अयोजन कार्यालय का दोरा कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया।
कोषाध्यक्ष राकेश गौड़ ने बताया कि इस दौरान रात भर भजन संध्या हुई, जिसमें ख्यातनाम कलाकारों ने भक्तिरस की सरिता बहाई। वहीं हिंदू सेवा मंडल की ओर से निशुल्क भोजन व अल्पाहार की व्यवस्था की गई, जिसमें हजारों लोग लाभान्वित हुए। मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष् लिखमीचंद किशनानी ने बताया कि शनिवार अलसुबह यात्रा भाटिया चौराहा से प्रस्थान कर रिक्तिया भैरुजी, बाबा रामदेव मंदिर मसूरिया, नाइयों की बगेची होते हुए अगले पड़ाव स्थल चौपासनी पहुंचेगी।
इससे पूर्व घंटाघर प्रांगण में आयोजित समारोह में प्रमुख कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का माला व साफा पहना स्वागत किया गया। इस मौके तुलसीराम वैष्णव, प्रेमराज खींवसरा, नरेंद्र गहलोत, श्यामलाल टाक, गोविंदसिंह, सोहन सैन, ताराचंद शर्मा, नरेंद्र सिंह गहलोत, गौरीशंकर गांधी, एडवोकेट एनडी निंबावत महेन्द्र सिह तंवर, यतिन्द्र प्रजापत, हन्वतराज गॉच्छा, महेश गहलोत, सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button