इंदौर-जोधपुर-इंदौर रेलसेवा का भगत की कोठी स्टेशन तक अस्थाई विस्तार

जोधपुर। रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु इंदौर-जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस रेलसेवा का भगत की कोठी तक परिचालन कारणों से दिनांक 29.08.23 से 30 दिन के लिए अस्थाई विस्तार किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाडी संख्या 12465, इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 31.07.23 से इंदौर से 06.00 बजे रवाना होकर राई का बाग स्टेशन पर निर्धारित समय 21.32 बजे आगमन व 21.36 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 21.24 बजे आगमन व 21.26 बजे प्रस्थान कर जोधपुर स्टेशन पर निर्धारित समय 22.15 बजे आगमन के स्थान परिवर्तित समय 22.00 बजे आगमन व 22.10 बजे प्रस्थान कर 22.30 बजे भगत की कोठी स्टेशन पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12466, भगत की कोठी-इंदौर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 31.07.23 से भगत की कोठी से 04.40 बजे रवाना होकर जोधपुर स्टेशन पर निर्धारित समय 05.00 बजे प्रस्थान के स्थान परिवर्तित समय 04.50 बजे आगमन व 05.00 बजे प्रस्थान कर राई का बाग स्टेशन पर निर्धारित समय 05.06 बजे आगमन व 05.08 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 05.08 बजे आगमन व 05.10 बजे प्रस्थान कर 21.15 बजे इंदौर पहुॅचेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button