नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन अपना द्वितीय अखिल भारतीय कार्यकर्ता (विद्यार्थी) अभ्यास वर्ग जोधपुर में

प्रतिभागियों को 28 जुलाई को जोधपुर भ्रमण का अवसर प्राप्त होगा।

नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन का उद्देश्य मूलतः स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा रहता है।
नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन अपना द्वितीय अखिल भारतीय कार्यकर्ता (विद्यार्थी) अभ्यास वर्ग जोधपुर में आयोजित कर रहा है। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कार्यकारिणी के स्तर से अलग-अलग प्रांतों में आयोजित किया जाता है। इस बार इसके आयोजन का अवसर राजस्थान में एनएमओ जोधपुर टोली को मिला है।
पूरे देश के सभी प्रांतों से संगठन के प्रमुख विद्यार्थी एवं चिकित्सक लगभग 350 की संख्या में इस में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं का निर्माण का कार्य एनएमओ एवं एनएमसी के अनुभवी अधिकारियों के माध्यम से संपन्न होगा।
प्रतिभागियों को 28 जुलाई को जोधपुर भ्रमण का अवसर प्राप्त होगा।
एनएमओ परिचय, राष्ट्रवाद, चिकित्सकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का समुचित उपयोग, एनएमसी से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएगी।
नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन का उद्देश्य मूलतः स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा रहता है।
इसके अलावा चिकित्सकों में सेवा की भावना जगाने, समाज के सबसे वंचित वर्ग तक पहुंचने तथा उन तक स्वास्थ्य सेवा को पहुंचाना, देश के उस हिस्से में चिकित्सा सेवाएं देना जहां तक सामान्य चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती इत्यादि कार्य किए जाते हैं।
एनएमओ राष्ट्रीय स्तर पर धनवंतरी चिकित्सा सेवा यात्रा, ऋषि कश्यप चिकित्सा यात्रा तथा जोधपुर प्रांत से तनोट माता चिकित्सा सेवा यात्रा जैसलमेर में सीमावर्ती क्षेत्र के तथा विरात माता यात्रा इत्यादि यात्रा की जाती है। इन सब यात्राओं से चिकित्सकों के मन में सेवा की भावना को जगाना यह मूलतः निहित होता है

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button