बेनेली, कीवे ने जोधपुर में खोला एक्सक्लुज़िव शोरूम

यह भारत में बेनेली, केवी इंडिया का 58वां शोरूम है

इस आधुनिक शोरूम में कंपनी की सम्पूर्ण 125सीसी-500 सीसी प्रीमियम मॉडल रेंज को डिस्पले किया जाएगा

जोधपुर। बेनेली, कीवे इंडिया ने जोधपुर में अपनी नई डीलरशिप का उद्घाटन किया। बी-12, सी/ओ जनता मोटर्स, न्यू पावर हाउस रोड़, स्मॉल इंडस्ट्रियल एस्टेट, जोधपुर- 342003 पर स्थित यह नई डीलरशिप जोधपुर एवं आस-पास के क्षेत्रों के बेनेली, कीवे राइडरों को सेल्स, सर्विस और स्पेयर सपोर्ट प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है।

जे.एम. ऑटोमोबाइल्स के बैनर तले लॉन्च की गई इस 3एस सुविधा का प्रबन्धन आसिफ़ अली अंसारी, डीलर प्रिंसिपल, बेनेली, कीवे जोधपुर द्वारा किया जाएगा। इस नए आउटलेट के साथ बेनेली, कीवे इंडिया का सशक्त नेटवर्क 58 टचपॉइन्ट्स के आंकड़े तक पहुंच गया है। इस डीलरशिप में बेनेली की सुपरबाईकों की रेंज तथा हाल ही में लॉन्च की गई हंगेरियन मार्की कीवे को पेश किया जाएगा। शोरूम में मर्चेन्डाइज़ और एक्सेसरीज़ की आकर्षक रेंज भी डिस्प्ले पर रखी जाएंगी।

उद्घाटन के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विकास झबख, मैनेजिंग डायरेक्टर, बेनेली, कीवे इंडिया ने कहा, ‘‘ देश भर में अपने उपभोक्ताओं के साथ जुड़ने के लिए हम तेज़ी से अपने डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं। इस विस्तार से न सिर्फ वे बेनेली एवं कीवे जैसे जाने-माने ब्राण्ड्स की ओर से सर्वश्रेष्ठ सुपरबाइकों का अनुभव पा सकेंगे, बल्कि बेजोड़ कस्टमर सर्विस का लाभ भी उठा सकेंगे। जे.एम. ऑटोमोबाइल्स के साथ साझेदारी करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हमें विश्वास है कि उनके साथ मिलकर हम उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ कस्टमर सर्विस उपलब्ध कराएंगे, जिसके लिए ब्राण्ड को जाना जाता है। उनका उपभोक्ता उन्मुख दृष्टिकोण कंपनी के मूल्यों के अनुरूप है।’

आसिफ़ अली अंसरी, डीलर प्रिंसिपल, बेनेली, कीवे ने कहा, ‘‘बेनेली, कीवे इंडिया के साथ साझेदारी करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हमें उम्मीद है कि अपने उपभोक्ता उन्मुख दृष्टिकोण के साथ हम उन्हें आसान सेल्स एवं सर्विस के साथ प्रीमियम अनुभव प्रदान कर सकेंगे। बेनेली, कीवे जोधपुर के सभी पेशेवरों को कंपनी के विश्वस्तरीय मानकों के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान कर सकें।’

नए लॉन्च किए गए शोरूम में बेनेली, कीवे प्रोडक्ट्स की सम्पूर्ण रेंज को डिस्प्ले किया गया है। इनमें शामिल हैं:
कीवे- प्रोडक्ट रेंजः (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम, दिल्ली)

  1. एसआर 125- रेट्रो क्लासिक मोटरसाइकल
    125 सीसी/ एयर-कूल्ड / सिंगल सिलिंडर/ 9.7 एचपी पावर/ 8.2 एनएम टोर्क/ कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम
    कलर्स- ग्लॉसी व्लाईट/ ग्लॉसी रैड/ ग्लॉसी ब्लैक
    कीमत रु 1.20 लाख
  2. एसआर 250-नियो-रेट्रो मोटरसाइकल
    223 सीसी/ एयर-कूल्ड/ सिंगल सिलिंडर/ 16.08एचपी पावर/ 16 एनएम टोर्क/ ड्यूल चैनल एबीएस
    कलर्स- ग्लॉसी व्लाईट/ ग्लॉसी रैड/ मैट ब्लैक
    कीमत रु 1.49 लाख
  3. के300एन-स्ट्रीट नेकेड स्पोर्ट
    292.4 सीसी/ लिक्विड-कूल्ड/ सिंगल सिलिंडर/ 27.5एचपी पावर/ 25 एनएम टोर्क/राइडिंग मोड्स/ ड्यूल चैनल एबीएस/ स्लिपर क्लच
    कलर्स- मैट व्लाईट/ मैट रैड/ मैट ब्लैक
    कीमत रु 2.55 लाख
  4. के300आर-स्ट्रीट स्पोर्ट मोटरसाइकल
    292.4 सीसी/ लिक्विड-कूल्ड/ सिंगल सिलिंडर/ 27.5एचपी पावर/ 25 एनएम टोर्क/राइडिंग मोड्स/ ड्यूल चैनल एबीएस/ स्लिपर क्लच
    कलर्स- मैट व्लाईट/ मैट रैड/ मैट ब्लैक
    कीमत रु 2.65 लाख
  5. वी302सी- बॉबलर
    298सीसी/ लिक्विड-कूल्ड/ वी-ट्विन/ 29.5एचपी पावर/ 26.5 एनएम टोर्क/बेल्ट ड्राइव/ड्यूल चैनल एबीएस/ स्लिपर क्लच
    कलर्स- ग्लॉसी व्लाईट/ ग्लॉसी रैड/ ग्लॉसी ब्लैक
    कीमत रु 4.29 लाख
  6. सिक्सटीज़ 300आई- रेट्रो क्लासिक स्कूटर
    278 सीसी/ लिक्विड-कूल्ड/ 18.7एचपी पावर/ 22 एनएम टोर्क/ ड्यूल चैनल एबीएस
    कलर्स- मैट लाईट ब्लू/ मैट ग्रे/ मैट व्हाईट
    कीमत रु 3.30 लाख
  7. वीस्टे 300- मैक्सी स्कूटर
    278 सीसी/ लिक्विड-कूल्ड/ 18.7एचपी पावर/ 22 एनएम टोर्क/ ड्यूल चैनल एबीएस/ 12 लीटर फ्यूल टैंक
    कलर्स- मैट ब्लू/ मैट ब्लैक/ मैट व्हाईट
    कीमत रु 3.25 लाख
  8. के-लाईट250 वी- अरबन क्रूज़र
    250 सीसी/ वी-ट्विन/लिक्विड-कूल्ड/ 18.7एचपी पावर/ 19 एनएम टोर्क/बेल्ट-ड्राइव/ 20 लीटर फ्यूल टैंक/ ड्यूल चैनल एबीएस
    कलर्स- मैट ब्लू/ मैट डार्क ग्रे/ मैट ब्लैक
    कीमत रु 3.20 लाख
    बेनेली- प्रोडक्ट रेंजः (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम, दिल्ली)
  9. लिओन्सिनो 500- स्ट्रीट स्क्रैम्बलर
    500 सीसी/ लिक्विड-कूल्ड /पेरेलल ट्विन/46.8 एचपी पावर/ 46 एनएम टोर्क
    कलर्स- स्टील सिल्वर/ रैड
    शुरूआती कीमत रु 5.60 लाख
  10. टीआरके 502- ग्राण्ड टूरर
    500 सीसी/ लिक्विड-कूल्ड /पेरेलल ट्विन/46.8 एचपी पावर/ 46 एनएम टोर्क
    कलर्स- डार्क ग्रे/ प्योर व्हाईट/ बेनेली रैड
    शुरूआती कीमत रु 5.85 लाख
  11. टीआरके 502एक्स- एडवेंचर टूरर
    500 सीसी/ लिक्विड-कूल्ड /पेरेलल ट्विन/46.8 एचपी पावर/ 46 एनएम टोर्क
    कलर्स- डार्क ग्रे/ प्योर व्हाईट/ बेनेली रैड/ एडवेंचर यैलो (लिमिटेड एडीशन)
    शुरूआती कीमत रु 6.35 लाख
  12. 502सी- अरबन क्रूज़र
    500 सीसी/ लिक्विड-कूल्ड /पेरेलल ट्विन/46.8 एचपी पावर/ 46 एनएम टोर्क
    कलर्स- मैट कॉग्नेक रैड/ ग्लॉसी ब्लैक/ मैट ब्लैक
    शुरूआती कीमत रु 5.85 लाख
    अतिरिक्त फायदे
    रु 10,000- बेनेली 500 सीसी मॉडल रेंज के लिए न्यूनतम बुकिंग राशि तथा कीवे माडल रेंज के लिए बुकिंग राशि रु 1000 से शुरू, जो मॉडल पर निर्भर करती हैं
    बुकिंग शोरूम पर जाकर या वेबसाइट पर लॉगइन कर की जा सकती है।
    कीवे के सभी प्रोडक्ट्स पर 2 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर स्टैण्डर्ड वारंटी
    बेनेली के 500 सीसी मॉडल रेंज पर 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर स्टैण्डर्ड वारंटी
    बेनेली/ कीवे के उपभोक्ताओं के लिए 24/7 रोड साईड असिस्टेन्स
    बेनेली और कीवे एक साथ मिलकर अपने आकर्षक प्रोडक्ट्स के साथ देश भर के मोटरसाइकल प्रेमियों को शानदार अनुभव प्रदान करते हैं।
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button