कारगिल विजय दिवस की 24 वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

जोधपुर। कारगिल विजय दिवस पर बुधवार प्रातः10 बजे शहीद स्मारक रेजिडेंसी रोड़ पर कारगिल युद्ध के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जोधपुर कर्नल (सेवानिवृत) डी.एस खंगारोत एवं सेना के अधिकारी तथा गौरव सेनानी एवं वीरांगनाओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं शहीदों को याद किया गया।

 कार्यक्रम में मेजर जनरल वी.एस.एम (सेनि.) नरपत सिंह राजपुरोहित,  सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री कैलाश चन्द्र शर्मा, वरिष्ठ सहायक श्रीमति किरण, सुबेदार मेजर आनरेरी कैप्टन (सेनि.)जसवन्त सिंह चम्पावत,  सुबेदार /क्लर्क सेनि.गणपत सिंह, सेनि. सार्जेन्ट चन्द्रा राम, पप्पु राम, गौरव सेनानी, विरांगनाओं विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं एवम एन.सी.सी. कैडेट जोधपुर द्वारा शहीदो को पुष्पाजलि अर्पित कर नमन किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न युद्धो में अलंकिृत गौरव सेनानी विंग कमाण्डर अनील माथुर, किर्ती चक्र (सेवा निवृत), एक्स सुबेदार मेजर आनरेरी केप्टन नरपत सिंह, शौर्य चक्र, एक्स सुबेदार आनरेरी कैप्टन उम्मेद सिंह राठौड़, सेना मेडल, एक्स हवलदार रामदेव सेना मेडल को कर्नल डी. एस. खंगारोत द्वारा साफा पहनाकर सम्मानित किया एवं युद्ध विरांगना श्रीमति ओम कंवर पत्नी शहीद लाल सिंह खींची, श्रीमति संतोष कंवर पत्नी शहीद भवानी सिंह, श्रीमति किरण पुत्री शहीद ओम प्रकाश, श्रीमति कुसुम राठौड़ पत्नी ओम सिंह को श्रीमति मनोहर कंवर पत्नी कर्नल डी. एस. खंगारोत (से.नि.) द्वारा शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button