जय पब्लिक स्कूल में मनाया ग्रीन डे

बच्चों को ग्रीन डे के बारे में जानकारी देते हुए पेड पौधे लगाने का संदेश एवं महत्व बताया

जोधपुर। चांदना भाकर स्थित जय पब्लिक स्कूल, अंग्रेजी माध्यम में सोमवार को ग्रीन डे मनाया गया। इसमें विद्यालय के प्री -प्राइमरी छात्र-छात्राओं ने हरे रंग की वेश-भूषा धारण कर विभिन्न प्रकार की सब्जियों व फलो का प्रदर्शन किया। बच्चों ने तरह-तरह के पेड़ का रूप धारण करके उनके बारे में कविता के माध्यम से बताया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उमा मुथा ने बच्चों को ग्रीन डे के बारे में जानकारी देते हुए पेड पौधे लगाने का संदेश एवं महत्व बताया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सूर्यांश मुथा ने सभी बच्चों को हरी सब्जियां खाने एवं उनका महत्व समझाया। सभी अध्यापकों को धन्यवाद देकर श्रेष्ठ ग्रीन झांकी पर अगले कार्यक्रम में सम्मानित करके बच्चों का उत्साहवर्धन किया जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button