श्रीमद् भागवत कथा महा महोत्सव का आयोजन 26 जुलाई से 1 अगस्त तक

जोधपुर। श्रीमद् भागवत कथा महा महोत्सव का आयोजन 26 जुलाई से 1 अगस्त तक  श्री बाल विद्या भवन उच्च प्राथमिक विद्यालय जालोरी गेट पर दोपहर 1 से 6 बजे तक आयोजित की जायेगी। 

यह आयोजन इन साइड जालोरी गेट व्यापारी एसोसिएशन और जोधपुर खाण्डाफलसा दुध उत्पादक विकास समिति जोधपुर तथा राधाकिशन, हरिराम, सुरेश, मुकेश और सुनील परिहार परिवार की और से आयोजित किया जायेगा। 

इस श्रीमद् भागवत कथा महा महोत्सव में कथा व्यास अनत पीठाधीश्वर पण्डित विजय दत्त पुरोहित (प्यार सा ) कथा वाचन करेंगे। जिसमें 26 जुलाई को भागवत महात्म्य, 27 जुलाई को ध्रुव चरित्र, 28 जुलाई को नरसिंह अवतार, 29 जुलाई को कृष्ण जन्मोत्सव, 30 जुलाई को गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग, 31 जुलाई को रुकमणी स्वयवर और 1अगस्त को सुदामा चरित्र एवं समापन होगा।  इस श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की शुरुआत में बडलेश्वर महादेव मन्दिर से दोपहर 12 बजे निकाली जायेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button