केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
जोधपुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जोधपुर में स्थित नवआरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवआरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र कैम्प में पूर्व में भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 2000 पौधे लगाए गए थे, उसी क्रम में 300 पौधो का रोपण कैम्प परिसर में किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नवआरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर के पुलिस उपमहानिरिक्षक व प्राचार्य श्री अशोक स्वामी ने पर्यावरण संरक्षण और उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। इस अवसर पर श्रीमती अरूणा मोदी और अपर्णा मोदी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और पर्यावरण संरक्षण तथा पौधारोपण के महत्व के बारे में बताया। इसके साथ- साथ उन्होने भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में नवआरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र के श्री हरिन्द्र कुमार,पी.एम.जी, कमाण्डेंट, श्री सतिन्द्र पाल सिंह, उपकमाण्डेंट, श्री विश्वास शर्मा, उपकमाण्डेंट एवं अन्य अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, प्रशिक्षण स्टाफ, विभिन्न कोर्सो में सुदूर क्षेत्रों से आए प्रशिक्षुओं के साथ-साथ कैम्प में रह रहे परिवारजनो ने भी भाग लिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पुलिस उपमहानिरिक्षक श्री अशोक स्वामी ने सभी आगंतुको का धन्यवाद ज्ञापन किया।