कस्बे के मुख्य सड़क मार्गों पर किए गए अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को लेकर हूई बैठक

सिणधरी। कस्बे के मुख्य सड़क मार्गों के आसपास किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर कल उपखंड अधिकारी रामसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि शहर में जो मेगा हाईवे व बाड़मेर जालौर सड़क मार्ग के आसपास किए गए अतिक्रमण और रोडवेज व निजी बसों का ठहराव से आमजन व व्यापारियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है।
इसको लेकर व्यापारियों बंधु ग्रामीण, जन प्रतिनिधि, अधिकारीगणों के बीच बैठक में निर्णय लिया गया
की चार रास्ता सर्किल के पास जो निजी बसों का ठहराव होता है उन बसों को बालोतरा रोड की तरफ जो वन विभाग की दुकानें बनी हुई उनके आगे किया जाए और सांचौर रोड की तरफ कृषि मंडी के आगे बसों का ठहराव किया जाए व पंचायत समिति व महात्मा गांधी विद्यालय के आगे जो बसों का ठहराव होता है उनको मेला मैदान में शिफ्ट किया जाए और रोडवेज बसों को रोडवेज डिपो में ही खड़ा किया जाए जिससे आमजन को काफी राहत मिलेगी।
बाड़मेर जालौर सड़क मार्ग के दोनों तरफ जो नाला बना हुआ है वह जगह-जगह से ब्लॉक है उसको ठीक करवाने के लिए निर्माण संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
और जिन दुकानदारों ने जो दुकान से आ गए अतिक्रमण करके रखा है उनको तुरंत हटा दिया जाए नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि आप जो नो पार्किंग में वाहन खड़े करते हैं उन पर कार्रवाई करे।
इस बैठक में उपस्थित उपखंड अधिकारी रामसिंह गुर्जर, तहसीलदार ममता लहुआ, विकास अधिकारी राजेंद्र चौधरी, सिणधरी चारणान सरपंच प्रतिनिधि मनोज गोदारा, कांस्टेबल उदाराम डुडी, PWD संबंधित अधिकारी, रिडकोर के अधिकारी, मगाराम सुथार, हरिराम माचरा, तोलाराम चौहान, जनप्रतिनिधि व्यापारी बंधु और कई ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button