प्रदेश में शान्ति, खुशहाली एवं समृद्धि के लिए भव्य रूद्राभिषेक

 सावन मास के पहले सोमवार को देवस्थान विभाग द्वारा शिव मंदिर ट्रस्ट पब्लिक पार्क मे

जोधपुर। राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग द्वारा प्रदेश में शान्ति, खुशहाली एवं समृद्धि के लोक कल्याणकारी उद्देश्य के प्राप्ति के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा अनुसार देवस्थान विभाग एवं उद्योग विभाग मंत्री श्रीमती शंकुन्तला रावत के आदेशो की पालना मे सावन मास मे प्रमुख शिवालयो मे सावन मास के पहले सोमवार को जोधपुर के शिव मंदिर ट्रस्ट पब्लिक पार्क मे भव्य रूद्राभिषेक करवाया गया। रूद्राभिषेक निष्णात पण्डितो द्वारा करवाया गया। 

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाष पालीवाल ने बताया कि रूद्राभिषेक मे जोधपुर शहर विधायक श्रीमती मनीषा पंवार, नरेश जोशी, विजयलक्ष्मी चौधरी एवं उनके पति जनप्रतिनिधि जूनाराम चौधरी, सदस्य जेल विकास बोर्ड श्रीमती गीता बरवड, पार्षद ओमकार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति जिला जोधपुर डॉ. धनपत गुर्जर, पार्षद सुनिल बोहरा, स्वरूप सिंह भाटी, सम्पत राज परिहार, उपाध्यक्ष लक्ष्मीचंद किसनानी, देवस्थान विभाग के निरीक्षक दीपक कुमार दवे, प्रबंधक निधि राजकमल त्रिवेदी, प्रबंधक पर्वत सिंह उदावत एवं अन्य कर्मचारीगण सहित सैकडो श्रृद्धालु उपस्थित रहें। 

यह भी उल्लेखनीय हैं कि श्रावण मास के अधिक मास सहित कुल आठ सोमवार को उल्लेखनीय रूप से इसी प्रकार रूद्राभिषेक कार्यक्रम सम्भाग के अलग-अलग मंदिरो मे आयोजित किये जायेगें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button