राज्य स्तरीय बाल शास्त्रीय गायन व नृत्य प्रतियोगिता का प्रारंभिक चरण सम्पन्न
जोधपुर। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बाल शास्त्रीय गायन व नृत्य प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रमेश बोराणा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
अकादमी अध्यक्षा श्रीमती बिनाका जेश मालू ने बताया कि बाल शास्त्रीय गायन में बढ- चढकर प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें से अंतिम चरण की प्रतियोगिता के लिए 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसी प्रकार शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों मे से अंतिम चरण की प्रतियोगिता के लिए 13 प्रतिभागियों का चयन किया गया। अंतिम चरण अर्थात फिनाले का आयोजन 11 जुलाई, मंगलवार को आयोजित किया जायेगा । आज आयोजित प्रतियागिता के फिनाले में गायन प्रतियोगिता में जोधपुर, भीलवाडा, बीकानेर, राजसंमद, बांसवाडा, उदयपुर व जयपुर के नन्हे प्रतिभागी हिताक्षी ठठेरा, वाणिजा शर्मा, आलिया सैन, चौतन्य शैल, धन्य सोमपुरा, रूद्रादीत्य, राधव कंसारा, धैर्य जैन, रूजैन हसन, तनिष्क श्रीवास्तव तथा नृत्य प्रतियोगिता जोधपुर, बांसवाडा, जयपुर, कोटा लालसोट के नन्हे प्रतिभागी चहक, अशिकावंशिका, महिमा, प्रज्ञा जैन, माविका गर्ग, श्रुतिका शर्मा, तनिष्का श्रीवास्तव अनवी जैन, द्विता बुध, मेहू सुनिल वर्मा, यशस्वी पायल, मानवी गुलेच्छा भाग लेंगे।
अकादमी सचिव श्री लक्ष्मीनारायण बैरावा ने बताया कि शास्त्रीय गायन हेतु निर्णायकों के रूप में श्री डीबी क्षीरसागर व डा. स्वाति शर्मा व शास्त्रीय नृत्य हेतु श्रीमती रेखा ठक्कर व सुश्री ज्योति गोस्वामी ने प्रथम चरण हेतु प्रतिभागियों का चयन किया ।
प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक का कार्य अकादमी उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता ओर्डियों ने किया एवं नृत्य प्रतियोगिता का संचालन सुश्री शैला माहेश्वरी व गायन का मंचन सुश्री गरिमा भार्गव ने किया गया । अंतिम चरण की गायन प्रतियोगिता प्रातः 10 बजे व नृत्य प्रतियोगिता मध्यान 12 बजे प्रारंभ की जायेगी ।
प्रतियोगिता में अकादमी सदस्य श्री शब्बीर हुसैन ,जै सी मालू व श्री अरूण सिंह चारण उपस्थित थे ।