सीएच बीएसएफ जोधपुर में पौधारोपण किया

जोधपुर। फ्रंटियर मुख्यालय में स्थित कम्पोजिट हॉस्पिटल बीएसएफ जोधपुर में पुनीत रस्तोगी, भा.पु.से. , राजस्थान फ्रंटियर महानिरीक्षक के निर्देशन में डॉ पी. मित्रा उपमहानिरीक्षक, मेडिकल की उपस्थिती में पौधारोपण किया गया।

वृक्षारोपण अभियान के दौरान सी.एच. जोधपुर के सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एव जवानों के साथ एनजीओ भारत विकास परिषद नन्दनवन शाखा जोधपुर के प्रतिनिधियों ने मिलकर विभिन्न किस्मों के 155 फलदार, छायादार पौधे लगाऐ। सीमा सुरक्षा बल सीमा की सुरक्षा करने के साथ-साथ सीमा चौकियों एवं परिसरों के आस-पास पौधारोपण अभियान आयोजित कर पार्यावरणीय स्थिरता को बढावा देने की दिशा
में भी कार्य कर रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button