सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत भी है रोहट की कचौरी के दीवाने

प्रहलादचंद मांगीलाल प्रजापत की मोगर कचौरी का हर कोई है दीवाना

सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत मोगर कचौरी लेकर बड़े चाँव से मारवाड़ी अंदाज में खाते

जोधपुर। सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत भी अपने आप को नहीं रोक पाए रोहट की फैमस मोगर की कचौरी खाने से। आप रोहट से गुजर रहे हो और यहां की फैमस मोगर कचौरी नहीं खाई तो समझों आप ने कुछ नहीं खाया।
वर्षों से प्रहलादचंद मांगीलाल प्रजापत के नाम फैमस रोहट की मोगर की कचोरी खाने का हर कोई है दीवाना। वहीं शुक्रवार को सांसद गजेन्द्र शेखावत जल शक्ति मंत्री भारत सरकार वन्दे भारत रेल उद्घाटन के बाद वन्दे भारत रेल द्वारा पाली गए और वहाँ से वापस लौटते समय रास्ते में प्रहलादचंद मांगीलाल प्रजापत रोहट वाले की फैमस मोगर की कचोरी दुकान नजर आई। सांसद शेखावत ने तुरन्त अपनी कार को रूकवाया और नीचे उतर गए और आमजन की तरह पैदल ही कचौरी दुकान पर जाकर मोगर कचौरी लेकर बड़े चाँव से मारवाड़ी अंदाज में खाते नजर आ गये। वहीं इस दौरान कई लोग एकत्रित हो गए देखते ही देखते लोगों हुजुम लग और साथ हर कोई सैल्फी लेने लग गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button