उत्कर्ष : आरजेएस अभ्यर्थियों के लिए आयोजित सेमिनार में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
विशेषज्ञों ने अपने अनुभव से दिखाई सफलता की राह
जयपुर। उत्कर्ष क्लासेस द्वारा रविवार को गोपालपुरा बाइपास रोड स्थित उत्कर्ष टॉवर में आरजेएस व जेएलओ अभ्यर्थियों के लिए सेमिनार आयोजित किया गया जहाँ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने विख्यात विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। सेमिनार में संबंधित प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए एक्सपर्ट्स ने सटीक रणनीति, अध्ययन के दृष्टिकोण, पाठ्य सामग्री के बेहतर उपयोग तथा आखिर तक स्वयं को आत्मविश्वासी बनाए रखने जैसे तमाम ज़रूरी पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त कर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। बतौर विशेषज्ञ आरजेएस अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन विशिष्ट अतिथि रूप में उपस्थित सेवानिवृत्त डिस्ट्रिक्ट जज उदयचंद बारूपाल व रेखा राठौड़ एवं श्रद्धा शर्मा ने किया।
सेमिनार में आरजेएस अभ्यर्थियों को 2021 के प्रश्नोत्तर एवं 2 मॉडल पेपर्स की बुकलेट नि:शुल्क दी गई।
स्कॉलरशिप टेस्ट में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग :
सेमिनार के दौरान आयोजित स्कॉलरशिप टेस्ट में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। जयपुर के उत्कर्ष ऑफलाइन सेंटर पर स्कॉलरशिप टेस्ट के माध्यम से उपर्युक्त परीक्षा के बैच में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति पाने का अवसर दिया गया। इसके तहत स्कॉलरशिप टेस्ट में शीर्ष रैंकर्स को निर्धारित मानकों के अनुसार आरजेएस ऑफलाइन बैच में 50 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी। वहीं टेस्ट में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को उपर्युक्त बैचेज में 10 प्रतिशत की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।