हनुमान चालीसा का पाठ कर 151 दीपों की मालिका की गई
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज सेवा प्रकोष्ठ की ओर से अध्यक्ष एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया कि अटक भैरुनाथ मन्दिर, जोधपुर स्थित तरुनकेश्वर नवग्रह मन्दिर में शनिवार को मंत्रोउचार कर 151 दीप प्रज्वलित कर दीपमालिका व सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन की गया। जिसमें मुख्य रूप से दीपो का स्वास्तिक व त्रिशूल की झांकी बनाई गई।
उक्त कार्यक्रम में अविनाश मुथा, बद्रीनारायण हर्ष, रमेश सोनी, जाह्नवी सोनी, अंकित पुरोहित, जयगोपाल पुरोहित आदि द्वारा सहयोग किया गया।