अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद द्वारा समान नागरिक संहिता पर परिचर्चा आयोजित
जोधपुर। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, जोधपुर प्रांत ने हेरिटेज बिल्डिंग एडवोकेट एसोसिएशन पुस्तकालय भवन में समान नागरिक संहिता पर महत्वपूर्ण सारगर्भित परिचर्चा आयोजित की।
परिषद के प्रांत महासचिव श्याम पालीवाल , जोधपुर महानगर पी.एस. चूंडावत के तत्वावधान में परिचर्चा हुई । पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता एस.एस. लदरिचा ने भी सभा का संबोधन किया।
संविधान सभा की बहस से लेकर पिछले कई दशकों में माननीय सर्वोच्च न्यायालय तथा विभिन्न राज्यों के उच्च न्यायालय द्वारा प्रतिपादित विभिन्न न्यायिक दृष्टान्त पर विचार विमर्श हुआ । निष्कर्ष में सभी अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय हित, राष्ट्रीय एकीकरण और संविधानिक नैतिकता को सर्वोपरि मानते हुए समान नागरिक संहिता का किया। सैद्धांतिक रूप से स्वागत व समाज में सभी वर्गों के न्यायिक हितों की रक्षा के लिये प्रतिबद्धता प्रकट की। इस दौरान अधिवक्ता परिषद जोधपुर महानगर के राजेश भाटी, मुकेश रावल, गिरीश जोशी, रविन्द्र पुरोहित, रामेश्वर दवे, प्रज्ञा, नाथूसिंह राठौड़, तिरुपति शर्मा, अधिवक्ता सहित कई अधिवक्ताओं ने परिचर्चा में भाग लिया।