लम्बित कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करें, लक्ष्य पाएं : सुराणा

सीईओ ने सेखाला एवं देचू पंचायत समिति मुख्यालय पर ली बैठक

जोधपुर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को सेखाला पंचायत समिति मुख्यालय पर क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारियों एवं कनिष्ठ सहायकों की बैठक ली और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए समय पर लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

बैठक में सुराणा ने समस्त कार्मिकों द्वारा उनके पंचायत क्षेत्र में पिछले काफी समय से कई परिवारों के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तृतीय किश्त जारी करने एवं स्वीकृत मकान अधूरे पडे़ रहने पर नाराजगी जताई और इस संबंध में सख्त निर्देश देते हुए संबंधितों से कहा कि लाभार्थियों से मिलकर 15 अगस्त से पहले पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि जो लाभार्थी पूर्ण नहीं कर रहे हैं, उन्हे नोटिस जारी कर आवास पूर्ण के लिए पाबंद करें।  

सुराणा ने नरेगा योजना में आधार सींडिंग एवं एबीपीएस की जानकारी नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों एवं कनिष्ठ सहायकों को देने के निर्देश दिये।

उन्होंने विकास अधिकारी द्वारा पूर्व में ली गई बैठक के दौरान कम प्रगति वाले ग्राम विकास अधिकारियों एवं कनिष्ठ सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्यवाही का जिक्र किया कि और इस संबंध में प्रत्युत्तर नहीं देने वाले कार्मिकां के विरूद्व 17 सीसीए में कार्यवाही कर उसकी एक प्रति जिला परिषद को भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने कनिष्ठ तकनिकी सहायक (नरेगा) को स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक राजस्व गांव में एक सोख्ता गड्ढा एवं कम्पोस्ट पीट का निर्माण करवाने तथा सेखाला पंचायत समिति को 15 अगस्त तक ओडीएफ प्लस घोषित करवाने के संबंध में निर्देश दिए। 

सुराणा ने विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों की उपस्थिति सुबह कार्यालय आगमन पर एवं शाम के समय प्रस्थान करने पर लेटलोंग के माध्यम से भिजवाएं एवं समय -समय पर ग्राम पंचायत कार्यालय खुले रखने की मोनिटरिंग भी करें।

उन्होंने उपस्थितगणों से उपखण्डस्तरीय गांधी दर्शन शिविर में भाग लेकर महात्मा गांधी के विचारों का अनुकरण करने एवं अहिंसा मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

*देचू पंचायत समिति में बैठक ली, दिए सख्त निर्देश*

सुराणा ने पंचायत समिति देचू में बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत अपूर्ण आवासां को 15 अगस्त से पहले पूर्ण कराने तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक राजस्व गांव में एक सोख्ता गड्ढा एवं कम्पोस्ट पीट का निर्माण करवाने के निर्देश दिये। 

सुराणा ने पीएम आवास योजना में कम प्रगति के संबंध में ग्राम विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने एबीपीएस की कम प्रगति को गंभीरता से लेते हुये 2 दिवस में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये । 

बैठक के दौरान समस्त नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों एवं कनिष्ठ सहायकों को ग्राम पंचायत का चार्ज समय पर हस्तांतरित करने के तथा बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश भी दिये। इसके साथ ही महंगाई राहत शिविर के तहत ग्रामीणों को राज्य सरकार की समस्त योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने की बात कही गई । 

बैठक के दौरान विकास अधिकारी सेखाला मगाराम तथा विकास अधिकारी देचू प्रहलाद राम सहित सहायक अभियंता, समस्त ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ट सहायक उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button