जवाबदारी व जिम्मेदारी की याद दिलाता है बच्चों का नाटक दबदबा : विधायिका पंवार
थियेटर सहित हॉबी क्लासेज के समापन समारोह में अभ्यर्थियों को हुआ प्रशस्ति पत्र वितरण
जोधपुर । हमारा समाज उगते हुए सूरज, अर्थात् अमीर, ऊंचे तबके, ऊंची पहुंच वालो या कुर्सी पर मौजूद अफसरों को सलाम करता है और इनके अमीर न रहने या पद पर न रहने के बाद कोई इनके बारें में पूछता भी नहीं है।
इसी संदेश का आईना दिखाता नाटक है दबदबा। जिसका मंचन, राजस्थान सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के अधीन संचालित राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर तथा मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी जोधपुर के साझा प्रयास से कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद कैम्पस में किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ रेहाना बेगम ने बताया ग्रीष्कालीन छुट्टियों का सदुपयोग करने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हॉबी क्लासेज के अन्तर्गत मेहन्दी, ब्यूटी केयर, आर्ट एण्ड क्राफ्ट व सिलाई के शिविर के साथ ही तीस दिवसीय ‘थियेटर वर्कशॉप‘ का आयोजन किया गया।
थियेटर वर्कशॉप के लेखक निर्देशक सिकन्दर खान ने बताया कि नाटक ‘दबदबा‘ एक राजनैतिक हास्य व्यंग्य है जो यह प्रदर्शित करता है कि जो पॉवर में है वे जनता का मिसयूज न करें, नही तो इस बार जनता आपको माफ नहीं करेगी। खान ने बताया कि उन्होंने जोधपुर बोरूंदा के पद्मश्री विजयदान देथा उर्फ बिज्जी की राजस्थानी भाषा में लिखी इस कहानी को आधार मानते हुए ये नाटक लिखा। बिज्जी ने 800 से अधिक कहानियां व 1300 से अधिक कविताएं राजस्थानी भाषा में लिखी। जिसका वर्तमान में विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया जा रहा है।
बतौर मुख्य अतिथि शहर विधायिका मनीषा पंवार ने बच्चों के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि ये नाटक ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को उनकी जिम्मेदारी व जवाबदारी की याद दिलाता है। सोसायटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद अतीक ने संस्थान एवं मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय का परिचय देते हुए कहा कि आज के समय में यदि बच्चों को एक शख्सियत बनाना है तो अभिनय व नाटक प्रक्रिया एक बेहतर माध्यम हो सकता है।
समापन समारोह में हॉबी क्लासेज के अन्तर्गत मेहन्दी की 75, ब्यूटी केयर की 25, आर्ट एण्ड क्राफ्ट की 12 व सिलाई की 25 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। साथ ही थियेटर वर्कशॉप के प्रशिक्षणार्थी अलीना, अलसिफा, बेनजीर, दाउद, कार्तिक, मोहम्मद सुब्हान, नगमा शेख, सहरिश हुसैन, सना तनवीन, जहीन अहमद व जैनब खानम को बेहतरीन अभिनय के लिए सोसायटी एवं द म्यूजिक एकेडमी की ओर से प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो से सम्मानित किया गया।
अंत में हॉबी क्लासेज की ब्यूटी केयर प्रशिक्षक बलजीत कौर, मेहन्दी व आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रशिक्षक ज्योति सोनी, डॉ. चांदनी व्यास, हेड कांस्टेबल शारदा, म्यूजिक टीचर कुलीशकांत हंस तथा युवा कलाकार व थियेटर आर्टिस्ट सिकन्दर खान को प्रमाण पत्र प्रदान कर विशेष सम्मान किया गया।
इस मौके पर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट डॉ. जमील काजमी, रजिस्ट्रार अनवर अली खान, सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद अली चुंदड़ीगर, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, सूरसागर विधानसभा प्रत्याशी प्रोफेसर अय्यूब खान, नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह चौहान, आर्किटेक्ट अनुमृदुल, प्रोफेसर डॉ भरत कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी ओमकार वर्मा, डीसीसी महासचिव संदीप मेहता, गांधी दर्शन, अजय त्रिवेदी, कलीम अली खान कायमखानी, व्यवसायी रौनक मेहता, डॉ साबिर, सोसायटी सदस्य हाजी मोहम्मद इस्हाक, अब्दुल्लाह खालिद कुरैशी, खुजिस्तां फिरोज काजी, शिक्षाविद् व आर्टिस्ट शब्बीर हुसैन, मजाहिर सुल्तान जई, प्रमोद वैष्णव, संस्थाप्रधान डॉ. सपना सिंह राठौड़, डॉ. श्वेता अरोड़ा, डॉ. सलीम अहमद, डॉ समीना, डॉ. अब्दुल्लाह खालिद, शमीम शेख, सिलाई प्रभारी मदीना बानो, डॉ स्वाति सिहाग, मोहम्मद अख्तर सहित सभी स्टाफगण, विद्यार्थी व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
धन्यवाद सोसायटी के महासचिव निसार अहमद खिलजी ने दिया। संचालन यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद अमीन ने किया। पूर्व में तिलावते कुरान बीसीए छात्र उस्मान गनी ने की। विडियोग्राफी आसिफ रईन तथा परिहार साउन्ड एण्ड लाईट का विशेष सहयोग रहा।