भगत चरीत्र नानी बाई का मायरा का आयोजन 8 जुलाई से
जोधपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर भगत चरीत्र नानी बाई का मायरा का भव्य आयोजन 8 जुलाई से 14 जुलाई तक, समय शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक, कथा स्थल निहारिका पार्क, डी सेक्टर, सिंधी धर्मशाला के पीछे, यूआईटी कॉलोनी, प्रताप नगर, जोधपुर किया जा रहा है। इस दौरान कथा वाचक दिनेश वैष्णव व गायक प्रदीप वैष्णव द्वारा नानी बाई का मायरा की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान सभी धर्म प्रेमियों से अनुरोध है कि ज्यादा-ज्यादा पहुँचकर धर्म लाभ उठाएं।