सच बेधड़क के ब्यूरो चीफ कार्यालय का किया विधिवत उद्घाटन

सच बेधड़क के सीईओ व फाउंडर विनायक शर्मा रहे एक दिवसीय जोधपुर दौरे पर

जोधपुर। सच बेधड़क के सीईओ व फाउंडर विनायक शर्मा मंगलवार को एक दिवसीय जोधपुर यात्रा पर रहे, इस दौरान उन्होंने जोधपुर में सच बेधड़क जोधपुर ब्यूरो चीफ कार्यालय का विधिवत उद्घाटन भी किया। इस मौके पर उनके साथ सच बेधड़क के वाइस प्रसिडेंट कार्तिकेय शर्मा व पीएसओ मिताली यादव भी साथ रही।

सच बेधड़क जोधपुर ब्यूरो कार्यालय के उद्घाटन के दौरान जोधपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय अस्थाना ने सच बेधड़क के सीईओ विनायक शर्मा का साफा पहनाकर स्वागत किया वहीं समाजसेवी राजू व्यास, आरटीआई एक्टिविस्ट नंदलाल व्यास, पत्रकार अचल सिंह मेड़तिया,मुकुल परिहार, जे बॉयज ग्रुप के नरेश पुरोहित व उसकी टीम ने भी अतिथियों का स्वागत किया। जोधपुर ब्यूरो अरुण हर्ष ने स्मृति चिन्ह देकर जोधपुर दौरे को यादगार बनाया , वहीं जोधपुर मार्केटिंग हेड अशोक कुमार कल्ला ने भी जयपुर से आए हुए वाइस प्रेसिडेंट कार्तिकेय शर्मा का स्वागत किया।

सच बेधड़क के फाउंडर विनायक शर्मा ने जोधपुर की सांस्कृतिक धरोहर को लेकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजस्थान के जयपुर के बाद जोधपुर एक ऐसा शहर है जहां हर व्यक्ति को आना चाहिए। यहां का अपनापन पूरे विश्व में प्रसिद्ध है , वही कम समय में चैनल के प्रति लोगों के प्यार और प्रेम को लेकर भी उन्होंने आभार जताया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जोधपुर में प्रिंट के क्षेत्र में कार्य शुरू किया जाएगा और जोधपुर की जनता से भी वही उम्मीद और आशीर्वाद की उम्मीद जताई। विनायक शर्मा ने कहा कि जयपुर से ज्यादा जोधपुर के लोगों का आशीर्वाद और प्यार मिलेगा। विनायक शर्मा ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास होगा कि जोधपुर की जनता की अपेक्षाओं पर सच बेधड़क पूरा खरा उतरे। और यहां के मुद्दों को प्रमुखता से दिखाकर जनता और सरकार के बीच में सेतु बनने का कार्य करेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button