दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे महिला, तीनों की मौत

जोधपुर। ससुराल से दो मासूम पुत्रों के साथ निकली एक महिला ने मण्डल नाथ चौराहे के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर करने करने थाना पुलिस मौके पर पहुँच मौका कार्यवाही बाद माँ बेटों के शव एमजीएच अस्पताल की मोर्चरी पर लाए। मृतका के भाई और ससुर ने शिनाख्त की। 

करने थाने के हैडकास्टेबल सुखराम ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली की मण्डल नाथ चौराहे के पास स्थित ओटिसी होटल के पास एक महिला और दो मासूम ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 

मौके पर पहुँच पुलिस जाब्ते ने मौका हालत बनाने के साथ शिनाख्तगी के प्रयास किये। जिस पर मृतकों की शिनाख्त उम्मेद नगर निवासी श्रीमती बिरमा (25) पत्नी सुरेश विश्नोई और कार्तिक ( 5) और विशाल (3) पुत्रान सुरेश विश्नोई के रूप में मृतकों परिजनों ने की। 

मृतका का पीहर पल्ली विश्नोईयो की ढाणी और ससुराल उम्मेद नगर है। आज सुबह मृतका अपने दोनों बच्चों को लेकर ससुराल से छह बजे के करीब निकलने की जानकारी सामने आयी है। पुलिस दोनों पक्षों के परिजनों के आने पर मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button