किआ इंडिया 4 जुलाई को करेगी अपनी बहुप्रतीक्षित नई सेल्‍टोस का अनावरण

जोधपुर । किआ इंडिया ने 4 जुलाई को नई सेल्‍टोस का अनावरण करने की घोषणा की है। अपने नए अवतार में सेल्‍टोस एक नए डिजाइन और सेगमेंट के उन्‍नत सेगमेंट-अग्रणी फीचर्स से सुसज्जित होगी। ब्रांड सेल्‍टोस ने अपने सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स और डिजाइन लीडरश‍िप के साथ ऑटोमोबाइल इंडस्‍ट्री में एक नई क्रांति की शुरुआत की है। नई सेल्‍टोस एक बार फ‍िर इस सेगमेंट को एक नया रूप देने के लिए तैयार है।

किआ ने अगस्‍त 2019 में सेल्‍टोस को लॉन्‍च करने के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया था और भारत के नए युग के उपभोक्‍ताओं का दिल जीता लिया। 46 महीने की छोटी से उल्‍लेखनीय अवधि में, सेल्‍टोस 5 लाख बिक्री का आंकड़ा तेजी से पार करने वाली एसयूवी बन गई। वर्तमान में, 3.78 लाख सेल्‍टोस भारतीय सड़कों पर चल रही हैं, जो किआ इंडिया की कुल घरेलू संख्‍या का 53 प्रतिशत है। कंपनी ने दुनियाभर के करीब 90 से ज्‍यादा बाजारों में 1.39 लाख सेल्‍टोस का निर्यात भी किया है।

ब्रांड सेल्‍टोस द्वारा हासिल की गई कई उपलब्धियों की वजह से किआ को पिछले चार सालों में भारत के शीर्ष 5 वाहन निर्माताओं के बीच अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिली है। 2021 में, सेल्‍टोस अपने सेगमेंट में भारत में छह एयरबैग पेश करने वाली पहली कार बनी थी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button