औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई तक 

– विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण सत्र 2023 के लिए कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

जोधपुर। राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में केन्द्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत आगामी 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन होगे। इसके अंतर्गत 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकगे।

कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग ने जारी किए दिशा निर्देश

 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के आचार्य श्री सुधीर व्यास ने बताया कि जोधपुर जिले में 20 राजकीय आईटीआई संचालित है। जिनमें लगभग 3550 सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 10 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। प्रवेश सम्बन्ध में कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये है। संस्थान स्तर पर भी प्रवेश के लिए आवश्यक तैयारियो शुरू कर दी है। 

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष है। इससे अधिक आयु वाले योग्य अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है। आयु की गणना 01 सितम्बर 2023 से की जायेगी।

आवश्यक योग्यता

 आईटीआई के दो वर्षीय पाठ्यक्रम के साथ प्रशिक्षणार्थियों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण समकक्षता का प्रावधान है अभ्यर्थी 10 वीं उत्तीर्ण एवं 8वीं उत्तीर्ण दोनों योग्यता वाले व्यवसाय के लिए विकल्प का चयन एक ही आयोजन में कर सकेंगे। 

महिला अभ्यर्थियों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

श्री व्यास ने बताया कि महिला अभ्यार्थियों को राजकीय आईटीआई में प्रवेश के समय प्रशिक्षण का शुल्क नहीं देना होगा। ऑनलाइन आवेदन में एससी/एसटी के लिए 175 रुपये तथा अन्य वर्ग के लिए अभ्यार्थियों के लिए 200 रुपये का शुल्क निर्धारित है।  

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोधपुर में निम्न व्यवसायों में प्रवेश

दो वर्षीय प्रशिक्षण-विद्युतकार, फिटर, ड्राफ्मेन सिविल, ड्राफ्टमेन मेकेनिकल, इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक, आईसीटीएसएम, मैकेनिक मोटर व्हीकल टर्नर, मशिनिष्ट, वायरमैन, इन्सूमेंट मैकेनिक आरएसी।

एक वर्षीय प्रशिक्षण-कोपा, सीएचएनएम, वेल्डर, प्लंबर, कारपेन्टर, मैकेनिक डीजल, ड्रेस मैकीग, स्टेनों हिन्दी, स्टेनों अंग्रेजी।

औद्यागिक प्रशिक्षण संस्थान जोधपुर के आचार्य सुधीर व्यास के अनुसार प्रशिक्षण सत्र 2023 के लिए प्रवेश की प्रकिया 15 मई 2023 से आरम्भ हुई जो 10 जुलाई 2023 तक जारी रहेगी, इसके अंतर्गत विभिन्न व्यवसाय में प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button