ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

जैसलमेर (घेवर सिंह राठौड़)। जिले के खाभा गांव में स्वर्गीय तनेराव सिंह सोढ़ा की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ।
समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विक्रमादित्य सिंह स्प्रिंग बोर्ड, भाजपा नेता पवन कुमार सिंह और सरपंच भगवान सिंह रहे। फाइनल मुकाबले में खुहड़ी और निम्बा की टीम के बीच मुकाबला हुआ।

तनेराव सिंह स्मृति में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक गजेंद्र सिंह सोढ़ा ने बताया कि टूर्नामेंट पिछले 4 दिनों से जारी था। फाइनल मुकाबले में खुहड़ी और निम्बा के बीच मैच खेला। जिसमे खुहड़ी विजेता और निम्बा उपविजेता रही। विजेता टीम को 31 हजार का नगद पुरुस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 21हजार नगद पुरुस्कार दिया गया। उन्होंने बताया कि 4 दिनों से जारी इस ग्रामीण प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। गजेंद्र सिंह सोढ़ा ने बताया कि टूर्नामेंट में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और खिलाड़ियों में खासा उत्साह रहा।

मुख्य अतिथि विक्रमादित्य सिंह स्प्रिंग बोर्ड ने 22 हज़ार रुपए व खिलाड़ियों के लिए किट भेंट किए तथा पवन कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से खेलों को बढ़ावा मिलता है। जिसमे खिलाड़ियों में खेलों के प्रति जागरूकता आती है। इस मौके पर पवन कुमार सिंह, विक्रमादित्य सिंह, भगवान सिंह सरपंच, सजन सिंह, दीप सिंह, जोर सिंह, करण सिंह, लोकेन्द्र सिंह, नेपाल सिंह, विक्रम सिंह, अजयपाल सिंह संभू सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button