1 जुलाई को आयोजित होगा ऐतिहासिक रक्तदान शिविर

शेख नगर में सर्व समाज द्वारा

– थैलेसीमिया पीडि़त मरीजों के लिए आयोजित होगा ऐतिहासिक रक्तदान शिविर

– आसपास के गाँव से लेंगे सैकेड़ों रक्तवीर हिस्सा

जोधपुर। शेख नगर में सर्व सम्माज द्वारा थैलेसीमिया पीडि़त मरीजों के लिए 1 जुलाई को शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ऐतिहासिक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। दूसरों के जीवन को बचाना है, तो रक्तदान महादान अपनाना है।

रक्तवीर ताज मोहम्मद व बरकत अली रक्तदान संयोजक कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई शनिवार को शेख नगर में सर्व समाज के रक्तवीर रचेंगे एक नया इतिहास। सर्व समाज द्वारा आयेाजित इस ऐतिहासिक रक्तदान शिविर में थैलेसीमिया पीडि़त मरीजों के लिए रक्त एकत्रित कर अस्पतालों में काम लिया जाएगा।

सर्व समाज आयोजित इस ऐतिहासिक रक्तदान शिविर में शेख नगर सहित पीपाड़शहर, भोपालगढ़ तहसील व आसपास क्षेत्र सैकेड़ों रक्तवीर हिस्सा लेकर बनेंगे इस ऐतिहासिक रक्तदान शिविर में साक्षी। रक्तवीर ताज मोहम्मद व बरकत अली रक्तदान संयोजक कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तवीर को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र व हैलमेट वितरित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक रक्तदान शिविर में हौसला अफजाई के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक शिरकत करेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button