34 लाख 47 हज़ार से अधिक गांरटी कार्डाे का वितरण
जिले में महंगाई राहत कैम्प जारी
जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए संचालित जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आम जन में भारी उत्साह है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिले में महंगाई राहत कैम्पों का शुक्रवार को आयोजन किया गया। 99 शिविरों में 10 हजार 844 परिवार लाभान्वित हुए। जिन्हे 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंधित 33 हजार 842 कार्डों का वितरण किया गया।
अब तक जिले में 7 लाख 98 हजार 143 परिवारों को कुल 34 लाख 47 हजार 473 गारंटी कार्डों का वितरण किया गया है।