सीमा सुरक्षा बल ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
जोधपुर। 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महानिरीक्षक, राजस्थान सीमान्त श्री पुनीत रस्तोगी के नेतृत्व में अधिकारियों अधीनस्थ अधिकारियों और अन्य रैंक सीमा प्रहरियों द्वारा सीमान्त मुख्यालय के गोल्फ ग्राउण्ड एवं ऐतिहासिक स्थल मंडोर जोधपुर में योगाभ्यास किया। इस अवसर पर इस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और अन्य रैंक सीमा प्रहरियों द्वारा भाग लिया गया ।
इसी क्रम में राजस्थान फ्रंटियर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जोधपुर के अलावा इसके अधीन सभी सेक्टर/बटालियन मुख्यालयों एवं सीमा चौकियों में सीमा प्रहरियों ने अपने तन मन को स्वथ्य रखने के लिए विश्व योग दिवस के अवसर पर बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी संबंध में सीमा सुरक्षा बल कार्मिकों ने जनता को एक संदेश देते हुऐ कहा कि अपने आजकल की व्यस्ततम जीवन शैली में से कुछ समय निकालकर योगाभ्यास किया जाऐ तो अपने जीवन को ओर भी आनंदमयी बनाया जा सकता है