हर प्राणी मात्र में एक ही ईश्वर विद्यमान: गुरू मां गीतेश्वरी 

अंतरराष्ट्रीय गीता सम्मेलन सम्पन्न

जोधपुर। हर प्राणी मात्र में एक ही ईश्वर विद्यमान है। जिससे आपसी प्रेम भाईचारा और सदभावना का समावेश हो।

यह उदगार तिंवरी स्थित गीताधाम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता सम्मेलन के समापन समारोह में गुरू मां गीतेश्वरी ने व्यक्त किए। उन्होंने गीता के 13वें अध्याय के सबसे सुंदर ज्ञान के बारे में श्रद्वालुओं को बताया।

गीताधाम के अध्यक्ष डॉ रमन टोगनाटा ने बताया कि गीता सम्मेलन के समापन पर बुधवार को 18 कुण्डीय गीता यज्ञ का आयोजन हुआ। इसके अलावा संतों और भक्तों ने फूलों की होली खेली। इससे पूर्व मंगलवार को गुरू अवतरण दिवस के मौके पर स्वामी निखिलानंद महाराज ने गुरू महिमा पर अपने विचार रखे। इस मौके पर गुरू चरण पादूका का पूजन बडी तादाद में गुरू भक्तों ने किया। शाम को हनुमान जी को लडडू भोग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में गीताधाम के सचिव अनिल अम्बो ने आभार जताया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button