महिला रेलकर्मियों की भ्रमण बस को डीआरएम पाण्डेय ने दिखाई हरी झंडी

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ती रहें : पाण्डेय

जोधपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा 01 से 08 मार्च 2023 के उपलक्ष्य में उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर कार्यरत महिला कर्मचारी शनिवार को सुंधा माता, अंबाजी और पावापुरी दर्शनार्थ रवाना हुई। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पाण्डेय ने डीआरएम ऑफिस से हरी झंडी दिखाकर बस रवाना की ।

इस अवसर पर सुश्री पाण्डेय ने कहा कि मंडल पर कार्यरत महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में मंडल निरन्तर नवाचार करता रहा है और भविष्य में भी इस संबंध में प्रयास जारी रखे जाएंगे।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पाण्डेय की पहल पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिलाकर्मियों द्वारा रैली निकाली गई।

इस महिला शिविर में 50 महिला कर्मचारियों की बस को शनिवार सुबह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से सुश्री गीतिका पाण्डेय, मुख्य परियोजना प्रबंधक मनोज गुप्ता व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व महिलाओं ने डीआरएम ऑफिस परिसर में महिला सशक्तिकरण रैली निकाली और डीआरएम की इस पहल की सराहना की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button