अंतर्राष्ट्रीय गीता सम्मेलन पांच मार्च से
अंतर्राष्ट्रीय गीता सम्मेलन पांच मार्च से
जोधपुर। तिंवरी स्थित गीताधाम में पूज्य गुरूदेव स्वामी हरिहर महाराज जी के 125वें जन्मोत्सव के मौके पर 36वां अंतर्राष्ट्रीय गीता सम्मेलन का आयोजन पांच मार्च को शाम चार बजे से किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
गीताधाम के अध्यक्ष डॉ रमन टोगनाटा ने बताया कि इस बार गीता सम्मेलन का विषय प्रकृति और पुरूष का भेद – गीता के 13वें अध्याय की दृष्टि से रखा गया गया है। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि स्वामी गुरू मां गीतेश्वरी, स्वामी निखिलानंद सरस्वती, डॉ प्रभू नारायण मिश्रा तथा जेएनवीयू के पूर्व डीन डॉ नरेन्द्र अवस्थी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत छह मार्च को गुरूकुल के विद्यार्थियांे द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत गीता सम्मेलन में संत हरिराम षास्त्रीजी महाराज, पूज्य श्री एम भी पत्र वाचन करेंगे। सात मार्च को गुरूदेव जन्मदिवस पूजन कार्यक्रम पहले सत्र में होगा। इसके बाद हनुमान जी लडडू भोग का आयोजन होगा।षाम को भजन संध्या होगी। इसके बाद समापन पर सम्पूर्ण गीता यज्ञ, फूलों की होली तथा भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा। इसमें गीताधाम बोर्ड के सभी टस्टी अध्यक्ष डॉ रमन टोगनाटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री भंवरलाल जोषी, उपाध्यक्ष चन्द्र्रू बिनवानी, सचिव अनिल अम्बो सहित बडी तादाद में गीता ममर्ज्ञ मौजूद रहेंगे।