सुन्दर बालाजी कॉलोनी गली नं. 8 मोहल्ला विकास समिति ने पाइप लाइन डालने की मांग की      

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पत्र लिखकर कॉलोनी में पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग की है

जोधपुर।  सुंदर बालाजी कॉलोनी, गली नंबर 8 में मोहल्ला विकास समिति के सदस्यों माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व महापौर दक्षिण वनिता सेठ को पत्र लिखकर कॉलोनी में पेयजल समस्या निजात दिलाने के लिए पाइप डलवाने की मांग की है।
मीडिया प्रभारी तबसुम बानों जानकारी देते हुए बताया कि सुन्दर बालाजी कॉलोनी गली नं. 8 की मोहल्ला विकास समिति के सभी सदस्यों व मोहल्लेवासियों ने राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पत्र लिखकर कॉलोनी में पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। मोहल्ला विकास समिति ने सुन्दर बालाजी कॉलोनी के गली नं. 8 पाइप डलवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से कॉलोनी वासियों पेयजल समस्या से परेशान है। यहां प्रत्येक घर में महंगे दामों पर पानी के टैंकर डलवाने पड़ रहे है। इस सम्बन्ध पूर्व में कई मर्तबा नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ से मांग की जा चुकी है। लेकिन समस्या ज्यो-त्यो बनी हुई। मोहल्ला विकास समिति आरोप लगाया कि कॉलोनी में किसी प्रकार कोई विकास कार्य नहीं हो रहे है। विकास कार्यों से गली नं. 8 सुन्दर बालाजी नगर को वंचित रखा जा रहा है। कॉलोनी वासियों को पेयजल समस्या से जल्द ही निजात नहीं मिली तो आंदोलन करेंगे। इस दौरान मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष रफीक खान, उपाध्यक्ष मजीद खान, सचिव निसार अहमद, सहसचिव मोहम्मद उमर, प्रचार मंत्री मोहम्मद रफीक, कोषाध्यक्ष अब्दुल हमीद, सलाहकार सुलेमान, वसीम, साबिर जिलानी, रमजान तेली आदि मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button