हेल्पिंग हैंड्स संस्था के यातायात जागरूकता संदेश वाहन की शुरुआत
यातायात नियमों का पालने करने का आग्रह करेगा संदेश वाहन
जोधपुर। 32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक चलेगा। इसके अंतर्गत हेल्पिंग हैंड्स संस्था का इलेक्ट्रिक वाहन जोधपुर शहर में यातायात नियमों का पालन करने का संदेश जन जन तक पहुंचाएगा। फाउंडर मोहम्मद रफ़ीक़ कारवां ने बताया कि सामाजिक उत्थान और सुधार के लिए समाज मंे यातायात जागरूकता होनी बहुत जरूरी है। सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादातर मौतें यातायात नियमों का पालन नहीं करने से होती है। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के नारे साथ हमारा जागरूकता वाहन यातायात नियमों का पालन करने का आमजन से आग्रह करेगा। संयोजक फ़िरोज़ कारवां ने सभी लोगों से सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने एवं वाहन गति कंट्रोल करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस अभियान में समाजसेवी मोहम्मद साजिद, मेहबूब खान, भूरा भाई, रियाज मुल्लाजी, आमीन कारवां, रफ़ीक़ केके, प्रदीप माथुर, इदरिस खान का विशेष सहयोग रहा।