आशिष माथुर चुने गए राजस्थान प्रदेश महासचिव
डॉ. लोकेश माथुर जोधपुर जिला अध्यक्ष, अविनाश भटनागर जिला सचिव, गोपाल लाल माथुर जिला उपाध्यक्ष, महेश चंद्र माथुर जोधपुर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डा. शरद माथुर जिला सह सचिव, मुकेश अस्थाना संभागीय उपाध्यक्ष, रवि भटनागर संभागीय महामंत्री, आशीष माथुर एडवोकेट जिला महामंत्री, राजेश रूप राय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे ।
इस कार्यक्रम के तहत संगठन को मज़बूत बनाने हेतु उच्च स्तरीय निर्णय लिए गए एवं मनोनीत सदस्यों को सम्मानित किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव की अनुशंसा पर आशिष माथुर को जोधपुर संभागीय अध्यक्ष से पदोन्नत कर राजस्थान प्रदेश महासचिव बनाया गया, सुनील भटनागर को संभागीय कार्यकारिणी सदस्य एवं उत्कर्ष माथुर को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। अंत में डॉ. लोकेश माथुर साहब द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।